अपराध

फिल्मी स्टाइल में सहारनपुर से देहरादून लाई जा रही थी नशे की खेफ, दून पुलिस ने दबोचा

देहरादून: फिल्मी स्टाइल में चावल के कट्टों में स्मैक छिपाकर ला रहे नशा तस्कर को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 16 लाख रुपये कीमत की 51.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी पुलिस से बचने के लिए चावल के नये कट्टों में स्मैक को छिपाकर बस के माध्यम से सहारनपुर से देहरादून भिजवाता था। अपने साथियों को फोन के माध्यम से जानकारी देकर माल रास्ते में ही उतरवा लेता था। वह पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड 2025 के विजन को साकार करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। थाना सहसपुर पुलिस ने सूचना पर दिनांक 04 अप्रैल को सभावाला मार्ग से एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 51.45 ग्राम अवैध स्मैक के बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया वह उक्त स्मैक को उसने मिर्जापुर के स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाया था, जिसे वह नशे के आदि लोगो को महंगे दामों में बेचने की फिराक में ले जा रहा था। अभियुक्त अवैध स्मैक को सहारनपुर के स्थानीय नशा तस्करों से खरीदकर चावल के नये कट्टों में छुपा कर उन पर टेप से निशान लगाकर बस के माध्यम से देहरादून भेजता था, तथा फ़ोन के माध्यम से अपने साथियों को जानकारी देकर उन कट्टो को रास्ते मे ही उतरवा लेता था। आरोपी की पहचान भूरा पुत्र असगर निवासी कुंजाग्रांट, थाना विकासनगर के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button