ऋषिकेश: नियती का खेल भी अजीब होता है। वाण मंदोली, थराली, चमोली की रहने वाली पिंकी की 12 मई को डोली उठनी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे वहीं पिंकी भी शादी के लिए शापिंग में लगी हुई थी। पिंकी को आठ मई को अपने घर वाण मंदोली, थराली, चमोली पहुंचना था।
सुबह जब वह अपने मामा-मामी व भाई-बहन के साथ मुनिकीरेती से चमोली के लिए रवाना हुए तो व्यासी पहुंचकर पिंकी ने अपने वाट्सएप से अपने घर पर यह संदेश दिया ‘कमिंग सून’ यानी जल्दी पहुंच रहे हैं। उसे भी नहीं पता था कि घर वालों के लिए उसका यह आखरी संदेश होगा।थोड़ी ही देर बाद उनकी कार बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिंकी उसके मामा प्रताप सिंह, मामी भागीरथी देवी और भाई-बहन की मृत्यु हो गई।
देवप्रयाग थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिरुद्ध मैठाणी ने बताया कि दुर्घटना स्थल से मृतकों के मोबाइल प्राप्त किए गए। उनके मोबाइल से उनके घरवालों के बारे में जब जानकारी जुटाने की कोशिश की गई तो पिंकी के मोबाइल में यह संदेश मिला। जिस पिंकी के दो दिन बाद हाथ पीले होने वाले थे, उसकी शादी का सामान खाई में चारों ओर बिखरा हुआ था।
More Stories
पुलिस विभाग में बंपर तबादले, SSP ने 316 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड केपी सिंह के बाद उसके करीबी की भी मौत!!
सहायक अभियंता 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई