देहरादून: विशिष्ट नागरिक सेवा के लिए थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम को सम्मानित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक करन सिंह नगन्याल व न्यायमूर्ति (से.नि.) राजेश टंडन ने थानाध्यक्ष को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सोमवार को मानव अधिकार संरक्षण केंद्र उत्तराखंड के तत्वाधान, करन सिंह नगन्याल पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल महोदय की अध्यक्षता एवं न्यायमूर्ति (से.नि.) राजेश टंडन मुख्य अतिथि की उपस्थिति में सरदार पटेल भवन पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान मानव सेवा, मानव अधिकारों के संरक्षण एवं मानव अधिकारों के प्रति समाज में संवेदनशीलता तथा मानव जीवन का स्तर ऊंचा उठने के लिए विशिष्ट कार्य करने हेतु पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जनपद देहरादून से थानाध्यक्ष कुन्दन राम थाना रायपुर को विशिष्ट नागरिक सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
थानाध्यक्ष को यह अवार्ड नागरिकों की सेवा के लिए दिया गया। इसमें जन संवाद, लोगों की समस्याओं का समय से निस्तारण करने, महिला व वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को दूर करना और संवेदनशील अपराध का समय से खुलासा करना शामिल है।

More Stories
क्रिकेट सितारों का जमावड़ा: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार, रिंकू और जडेजा पहुंचेंगे उत्तराखंड
राष्ट्रीय मंच पर गूंजा उत्तराखंड पुलिस का नाम, लोकजीत सिंह को स्कॉच अवार्ड का सम्मान
न्यायालयों की सुरक्षा होगी अभेद्य, तैनात होगा आतंक विरोधी दस्ता