देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, यही कारण है कि आपदा के इस कठिन समय में हमें निरंतर उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन से उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों को और बल मिलेगा।
प्रधानमंत्री अपने विशेष विमान से जौलीग्रांट पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य मंत्रियों व अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से आपदा क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रहीं हैं।

More Stories
क्रिकेट सितारों का जमावड़ा: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार, रिंकू और जडेजा पहुंचेंगे उत्तराखंड
राष्ट्रीय मंच पर गूंजा उत्तराखंड पुलिस का नाम, लोकजीत सिंह को स्कॉच अवार्ड का सम्मान
न्यायालयों की सुरक्षा होगी अभेद्य, तैनात होगा आतंक विरोधी दस्ता