March 8, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

उत्तराखंड शासन की पट्टी लगी वाहन पर लहरा रहे थे पिस्टल, वीडियो का SSP ने लिया संज्ञान, तीन गिरफ्तार

देहरादून: बोलेरो पर उत्तराखंड शासन की पट्टी लगाकर दबंगई कर रहे तीन मनचलों को दून पुलिस ने सलाखों के पीछे डाला है। वह नकली पिस्टल दिखाकर हुड़दंग मचा रहे थे। वायरल वीडियो का एसएसपी अजय सिंह ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस को तत्काल आरोपितों की गिरफ्तार के निर्देश जारी किए। पुलिस ने कुछ घंटों बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें उत्तराखंड शासन की नेम प्लेट लगी एक बोलेरो सड़कों पर दौड़ रही थी। उसमें दो युवक हाथ में पिस्टल लेकर दबंगई दिखा रहे थे। एसएसपी ने वीडियो का स्वत:संज्ञान लेते हुए तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए। पुलिस टीम ने कुछ समय में कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपितों मोहम्मद असलम निवासी हरभजवाला पटेलनगर, बिलाल हुसैन निवासी हरभजवाला और दानिश निवासी मेहुंवाला माफी खादर देहरादून को घटना में इस्तेमाल वाहन के साथ आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान आरोपितों की ओर से वीडियो में जो पिस्टल दिखाई जा रही थी वह टाय गन निकली। पुलिस ने जब वाहन के संबंध में जानकारी एकत्रित की तो पता चला कि निजी प्राइवेट वाहन सिंचाई विभाग में अनुबंधित है, जिसके संबंध में संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

About Author