अपराध

रात 2 बजे हाउस पार्टी में छलकाए जा रहे जाम, 40 युवक, 17 युवतियां पकड़ी

देहरादून: कैंट क्षेत्र स्थित एक घर पर हाउस पार्टी का आयोजन कर खुलकर जाम छलकाए जा रहे थे। पुलिस ने रेड कर भारी मात्रा में इंपॉर्टेंट शराब की बोतलें बरामद की हैं वहीं भवन स्वामी सहित 40 युवक व 17 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय सिंह को सूचना मिली कि कैंट क्षेत्र स्थित गाजियावाला के निजी आवास पर हाउस पार्टी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए गोपनीय रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार के निर्देश पर शहर के थाना प्रभारियों व एसओजी प्रभारी के साथ रेड टीम बनाते हुए व आबकारी विभाग को शामिल करते हुए संयुक्त रूप से रेड की गई। रेड के दौरान गाजियावाला कैंट क्षेत्र के एक निजी आवास पर 40 लड़के व 17 लड़कियां अवैध रूप से पार्टी आयोजित करते हुए पाए गए। भवन में भारी मात्रा में इंपॉर्टेंट शराब की खाली बोतल व शराब बरामद हुई।

मौके पर रेड टीम ने पूछताछ कर भवन स्वामी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है व पार्टी में सम्मिलित 40 लड़के 17 लड़कियों से पूछताछ कर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। भवन स्वामी की पहचान रजनी निवासी गाजियावाला कैंट के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button