उधमसिंहनगर: हिन्दू युवती को फंसाने के लिए मुस्लिम व्यक्ति ने अपना नाम हिन्दू रखा और शादी डॉट कॉम पर नकली प्रोफ़ाइल बनाकर हिन्दू युवटी से शासी कर ली। शादी के बाद वह दहेज व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का लगा, जिसके बाद यह सनसनीखेज मामला सामने आया। एसएसपी उधमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
थाना नानकमत्ता क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी कि आरोपी युवक ने स्वयं को मनीष चौधरी हिन्दू जाति बताकर 11 दिसंबर 2024 को प्रेम पैलेस, नानकमत्ता में हिन्दू रीति-रिवाज से उससे विवाह किया। शादी के बाद कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे आरोपी और उसका परिवार उससे 2 लाख नकद, एक कार और सोने के आभूषण की मांग करने लगे। आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की।
युवती ने यह भी बताया कि वह शाकाहारी है, लेकिन आरोपी और उसके परिवार वाले उसे जबरन मांस खिलाने का प्रयास करते थे। 21 फरवरी 2025 को आरोपी पति, सास और दोनों ननदों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद उसे पता चला कि उसका पति मनीष चौधरी दरअसल मोनिश निवासी शास्त्री नगर, मेरठ (वर्तमान पता- गायत्री विला, जयनगर नं.04 थाना दिनेशपुर) है। आरोपी और उसका परिवार मुस्लिम धर्म से संबंध रखते हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मोनिश पहले से ही एक मुस्लिम युवती से विवाह कर चुका है।
पीड़िता का कहना है कि जब उसने धर्म परिवर्तन के दबाव का विरोध किया तो आरोपी और उसके परिजनों ने उसे धमकी दी कि हम तेरा धर्म भ्रष्ट कर चुके हैं, अब तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। यदि तूने शिकायत की तो जान से खत्म कर देंगे।” पीड़िता की तहरीर पर थाना नानकमत्ता पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना उपनिरीक्षक रजनी गोस्वामी को सौंपी गई। शनिवार को आरोपी मोनीश को दबोच लिया गया।
पूछताछ में आरोपी मोनिश ने बताया की “मैंने जानबूझकर shadi.com पर मनीष चौधरी नाम से प्रोफाइल बनाई थी।” “शादी के समय अपना धर्म और असली नाम छिपाकर युवती से विवाह किया।” “शादी के बाद दहेज माँग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसके सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों में उसका असली नाम मोनिश ही दर्ज है।
एसएसपी का संदेश

उधमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि समाज में महिलाओं के साथ धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना व धर्म परिवर्तन के लिए जबरन दबाव डालने जैसे अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोपी रैफी को भेजा जेल, दो किशोर पहुंचे बाल सुधार गृह
अवैध खनन की शिकायत पर नप गई पूरी पुलिस चौकी, विडियो हुआ था वायरल
SSP ने बदले थानाध्यक्ष, पदभार संभालने के बाद पहली लिस्ट की जारी