देहरादून: बुधवार को कैबिनेट की बैठक चल रही थी इसी दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अचानक अपनी कुर्सी से उठे और बाहर निकल गए। यह देख कैबिनेट में बैठे मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री देखते रहे। उनके पीछे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आए और अचानक बाहर निकलने का कारण पूछा तो उन्होंने स्वास्थ्य खराब होना बताया।
इसके बाद मंत्री उनियाल दून अस्पताल पहुंचे। हृदय, श्वास, मेडिसिन, ईएनटी के चिकित्सकों ने उनका चेकअप किया। बताया जा रहा है कि उनकी इको, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांच रिपोर्ट सामान्य है।चेस्ट में हल्का इंफेक्शन है। उन्हें नेबोलाइज करा दिया गया है। भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

More Stories
क्रिकेट सितारों का जमावड़ा: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार, रिंकू और जडेजा पहुंचेंगे उत्तराखंड
राष्ट्रीय मंच पर गूंजा उत्तराखंड पुलिस का नाम, लोकजीत सिंह को स्कॉच अवार्ड का सम्मान
न्यायालयों की सुरक्षा होगी अभेद्य, तैनात होगा आतंक विरोधी दस्ता