देहरादून: क्लेमेनटाउन स्थित एक विश्वविद्यालय में एमसीए की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्रा के बीच विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। हमले में छात्र का हाथ जबकि छात्रा का गला व हाथ कट गया। गंभीर हालत में दोनों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित छात्र के विरुद्ध हत्या के प्रयास के मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। छात्र को शक था कि छात्रा किसी और से बात करती है, जिसके चलते दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर को सूचना मिली कि क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओगल भट्टा क्षेत्र में एक युवक व युवती के बीच विवाद विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से वार कर घायल कर दिया है। सूचना पर थाना क्लेमेनटाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां पहले से ही एक एंबुलेंस खड़ी थी। जांच में सामने आया कि मूल रूप से मेरठ के जागृति विहार निवासी उदय एमसीए द्वितीय वर्ष का छात्र है और उसने ओगल भट्टा में किराए पर कमरा लिया हुआ है।
वहीं रायपुर की रहने वाली महिमा भी एमसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है, जिसका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले कुछ समय से छात्रा किसी अन्य युवक के संपर्क में आने के कारण शनिवार को दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद व आपसी कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपित उदित किचन से चाकू लेकर आया और और युवती पर वार कर दिया। एक चाकू छात्रा के गले पर जबकि दूसरा हाथ पर लगा। इसके बाद छात्रा ने भी चाकू से आरोपित छात्र पर वार कर दिया जोकि उसके हाथ पर लगा। हमले में दोनों घायल हो गए, जिन्हें पुलिस उपचार के लिए दून अस्पताल लेकर पहुंची।
घटना के बाद आरोपी छात्र ने बुलाई एंबुलेंस
जांच में यह बात भी सामने आई है कि चाकू के हमले में जब दोनों लहु लुहान स्थिति में थे तो छात्र उदित ने ही एंबुलेंस को फोन करके बुलाया। इतनी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को दून अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार छात्र की स्थिति खतरे से बाहर है जबकि युवती का गला काफी कटने के कारण उसे आइसीयू में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि चाकू से सांस की नील नहीं कटी।
छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज
युवती की पिता की तहरीर पर क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने आरोपित उदित के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता कृष्ण चंद ने बताया कि उनकी पुत्री शनिवार सुबह 09 बजे रोज की भांति यूनिवर्सिटी गई थी। दोपहर उन्हें दून अस्पताल से फोन आया कि उनकी पुत्री घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। वह अस्पताल पहुंचे तो देखा कि उनकी लड़की इमरजेंसी में उपचाराधीन थी और उसके गले व हाथ पर गंभीर चोट थी। पूछने में पुत्री ने बताया कि उनके कालेज में पढ़ने वाले उदय ने उसने अपने कमरे में बुलाकर जान से मारने की नीयत से चाकू से उसके गले व हाथ पर वार किया। थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल में भर्ती छात्रा के अभी बयान दर्ज नहीं हो पाए है।

More Stories
दरिंदगी: पत्नी व बेटे की हत्या कर पति हुआ फरार, ऐसे खुला राज
फंदे पर झूल रहे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी दून पुलिस, समय रहते बचाई जान
दहेज के लिए दरिंदगी की हद, नवविवाहित पत्नी का मुंह कंबल से दबाकर की हत्या