उत्तराखंड : मन की बात में प्रधानमंत्री ने नीती-माणा की महिलाओं का विशेष जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की ओर से भोजपत्र पर दी गई भेंट मेरे लिए जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। मैं इससे अभिभूत हूं। रविवार को मन की बात में प्रधानमंत्री ने देश में हो रहे अभिनव प्रयोगों का जिक्र किया जिसमें खासतौर पर नीती-माणा की महिलाओं की ओर से भेजे गए भोजपत्र की भेंट का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि प्राचीन काल में हमारे शास्त्र और ग्रंथ इन्हीं भोजपत्र पर सहेजे जाते रहे हैं। आज देवभूमि की महिलाएं इस भोजपत्र पर बेहद सुंदर स्मृति चिह्न और कलाकृतियां बना रही हैं।
भोजपत्र की प्राचीन विरासत उत्तराखंड के जीवन में खुशहाली ला रही है। कहा कि उत्तराखंड सरकार भोजपत्र से नए-नए प्रोडक्ट तैयार करने के लिए प्रशिक्षण देने के साथ भोजपत्र की दुर्लभ प्रजातियों को संरक्षित करने का भी काम कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने बताया कि महिला मोर्चे की ओर से भी विभिन्न जगहों पर प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सार्वजनिक रुप से प्रसारित किया गया।
बता दें कि कुछ दिन पहले नीती माणा की महिलाओं ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र भेजा था जिसमें उन्होंने पीएम की पहल पर भोजपत्र पर शुरू किए गए काम का जिक्र किया था। मोदी 21 अक्तूबर 2022 को माणा गांव आए थे। तब महिलाओं ने भोजपत्र पर तैयार कलाकृति मोदी को भेंट की।
More Stories
अनूठे अंदाज में बुलेट पर सवार हुए DM और पीछे बैठे पुलिस कप्तान, 12 किमी का सफर कर जाना शहर का हाल
प्रदेश में 09 नवंबर से पहले लागू हो सकता है भू कानून, अक्टूबर महीने में समिति सौंपेगी अपनी रिपोर्ट
राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति कांफ्रेंस में DGP उत्तराखंड ने साइबर सुरक्षा का मामला रखा