March 7, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

मसूरी में बड़ा हादसा: कार गहरी खाई में गिरने से दो की मौत, एक घायल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू

देहरादून: मसूरी में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। गलोगी के निकट कार खाई में गिरने से दो की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। मृतक व घायल सेवक आश्रम रोड, देहरादून के निवासी बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक व घायलों को निकाला। थाना मसूरी से सूचना मिली कि कोलूखेत से लगभग 02 किमी आगे गलोगी नामक स्थान पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा को सूचित किया गया, जहां से पोस्ट प्रभारी उप निरीक्षक सावर सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वाहन में कुल 03 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 01 व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया, जबकि अन्य 02 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। SDRF टीम ने अत्यंत विषम परिस्थितियों एवं अंधकार के बीच लगभग 300 मीटर गहरी खाई से शवों को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया।

*घायल का विवरण:-*
1. मेजर अंशुमन त्रिखा

*मृतकों का विवरण:-*

1. सौरभ त्रिखा पुत्र श्री सुभाष

2. कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व कैलाश त्रिखा

About Author