धर्म संस्कृति

दुखद: उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन, फ़िल्म व संगीत जगत में शोक

देहरादून: उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन हो गया है। गीता उनियाल गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। गीता उनियाल के निधन से फ़िल्म व संगीत जगत में शोक की लहर है। उत्तराखंड के लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण सहित अन्य ने शोक संवेदना प्रकट की है।

गीता उनियाल के निधन का समाचार सुनकर उनके मोथरोवाला आवास पर काफी भीड़ जुट गई। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि गीता उनियाल कुछ समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी। उन्होंने सिनेमा जगत में कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड रंगमंच व संगीत जगत में गीता उनियाल का योगदान हमेशा यादगार रहेगा।

वहीं जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने कहा कि गीता तुम बहुत जीवट थी। तुमने बीमारी में भी काम किया। बीमारी कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया। तुम्हारा अपनापन ओ लाजवाब अभिनय सदा उत्तराखंड की फिल्मों व मंचों व एलबम गीतों में भी सभी के दिलों में जिंदा रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button