अपराध

नैनीताल में साम्प्रदायिक तनाव: 65 साल के उस्मान ने किया 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म

नैनीताल: नैनीताल में 65 वर्षिय ठेकेदार उस्मान की ओर से 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद शहर में साम्प्रदायिक तनाव फैल गया। हिन्दू संगठनों ने कोतवाली घेरते हुए खूब हंगामा किया। कई दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद शहर में भारी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है।

पुलिस के अनुसार दुष्कर्म की घटना सबसे पहले 12 अप्रैल को हुई। 65 साल का आरोपी उस्मान ठेकेदारी करता है। उसने 50 रुपये देकर बालिका को बहलाया और उसके साथ शर्मनाक कृत्य किया। तब बालिका की मां बाहर गई थी। कुछ दिन बाद उसने फिर से बालिका को 200 रुपये देकर दुष्कर्म किया। बालिका नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र की है। बुधवार को जब बालिका की हालत बिगड़ी तो उसने मां को सारी सच्चाई बताई।

इसके बाद पूरे शहर में यह बात फैली तो स्थानीय लोगों में भी आक्रोश फैल गया। रात साढ़े नौ बजे भाजपा नेताओं के साथ हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने कोतवाली घेर ली। आरोप लगाया कि शहर में समुदाय विशेष के लोगों की ओर से असामाजिक तत्वों को पनाह दी जा रही है। पुलिस भी उन पर कार्रवाई में कोताही बरत रही है। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पहले बाजार में स्थित समुदाय विशेष के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका। कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल की ओर पत्थर फेंके तो पुलिस ने वहां अपना वाहन लगा दिया।
सीओ प्रमोद साह के अनुसार आरोपित उस्मान के विरुद्ध पोक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है। बालिका का चिकित्सकों के पैनल से मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button