देहरादून: ITBP के पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल विशेष सेवा के लिए *राष्ट्रपति पुलिस पदक* से सम्मानित किया गया है। भुवनेश्वर के ओडिसा में आयोजित आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर उन्हें गृह राज्य मंत्री भारत सरकार नित्यानंद राय ने पदक से सम्मानित किया। तेज तर्रार पुलिस अफसर संजय गुंज्याल 1997 बैच उत्तराखण्ड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। विभिन्न जनपदों और रेंज में सेवा के उपरांत उन्होंने हरिद्वार पूर्ण कुंभ मेला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके चलते उन्हें ताम्रपत्र से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा सराहनीय कार्य करने पर उन्हें राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक, प्रधानमंत्री जीवन-रक्षा पदक, संयुक्त राष्ट्र और राज्य अतिविशिष्ट-सेवा जैसे विभिन्न पदक और इस वर्ष IG ITBP के रूप में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के दृष्टिगत DG ITBP इन्सिग्निया गोल्ड डिस्क से भी सम्मानित किया गया है। ITBP बल में अति कठिन क्षेत्रो में तैनाती के दौरान उन्हें असाधारण सेवा की दृष्टिगत विशेष सेवा के लिए *राष्ट्रपति पुलिस पदक* से सम्मानित किया गया था, जिसे मंगलवार को आईटीवीपी के स्थापना दिवस पर PARADE के दिन पदक अलंकृत किया गया।

More Stories
क्रिकेट सितारों का जमावड़ा: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार, रिंकू और जडेजा पहुंचेंगे उत्तराखंड
राष्ट्रीय मंच पर गूंजा उत्तराखंड पुलिस का नाम, लोकजीत सिंह को स्कॉच अवार्ड का सम्मान
न्यायालयों की सुरक्षा होगी अभेद्य, तैनात होगा आतंक विरोधी दस्ता