July 13, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान नहीं होगी इन्टरनेट सेवाएं बाधित, भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ होगा मुकदमा

देहरादून: देहरादून में आयोजित किये जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सम्बन्ध में शोशल मीडिया पर कुछ अराजक तत्वों की ओर से ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान आगामी 10 दिसम्बर 2023 तक देहरादून में इन्टरनेट सेवाएं बाधित होने की सूचना प्रसारित की जा रही है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मैसेज पूर्णत: भ्रामक है तथा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान किसी भी टेलीकॉम कंपनी कोई भी सेवाएं बाधित नहीं की जा रही हैं। दून पुलिस द्वारा उक्त भ्रामक सूचना को प्रसारित करने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कडी कार्यवाही की जा रही है।
आम-जनमानस से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही इस प्रकार की किसी भी भ्रामक सूचना को प्रचारित-प्रसारित करें।

About Author