देहरादून: आशारोड़ी चेकपोस्ट पर हुए भीषण हादसे में कार सवार 04 की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल गया। घायल को इलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना रविवार प्रातः 3:30 की है। एक ट्राला देहरादून की तरफ आ रहा था। चेकपोस्ट ने ट्राला चालक ने ब्रेक मारे जिसके कारण पीछे से तेज रफ्तार आ रही हरियाणा नंबर की रिट्ज कार ट्राले के नीचे घुस गई। पुलिस ने पीछे की सीट पर बैठे तीन घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया लेकिन फ्रंट सीट पर बैठे दो व्यक्ति कार में ही फंस गए।
फायर सर्विस यूनिट से लीडिंग फायरमैन भीम सिंह, फायर सर्विस चालक प्रदीप कुमार, फायरमैन प्रदीप कुमार, फायरमैन व मोनू रावत महिला फायरमैन कविता चौहान मौके पर पहुंचे, उन्होंने कटर से फ्रंट दरवाजे का लॉक काटा और अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने चार को मृत घोषित कर दिया है। थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि मृतक हरियाणा के रहने वाले हैं, उनकी पहचान के लिए स्वजनों से बातचीत चल रही है। मृतकों की उम्र 35 से 40 के बीच है।

More Stories
देहरादून-डोईवाला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, तीन घायल
दुखद: बहन के साथ पैदल जा रही ग्राफिक एरा की बीटेक की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत