देहरादून: देहरादून के कालसी क्षेत्र में हिमाचल रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। सूचना पर एसडीआरफ की टीम को रवाना कर दिया गया है। बचाव टीमों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है।
मंगलवार सुबह कंट्रोल रूम देहरादून को सूचना मिली कि देहरादून द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुआनु, मीनाक रोड, कालसी क्षेत्र में एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार बताए गए हैं। सूचना पर अर्पण यदुवंशी सेनानायक, SDRF के आदेशानुसार SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

More Stories
मसूरी रोड पर हादसा, SDRF ने दो को सुरक्षित निकाला, एक चट्टान में फंसा, रेस्क्यू जारी
दून में फिर रफ्तार का कहर, इनोवा ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत
खाना खाने के बाद धूमने निकले DIT के दो छात्र, बुलेट पेड़ से टकराने से गई दोनों की जान