March 14, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

मुठभेड़: गोली के बदले मिली गोली, कहासुनी में गोली मारकर की थी हत्या

उधमसिंहनगर: एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख जारी है। बुधवार को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कड़े निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी निशान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। निशान सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 29 जुलाई 2025 को शाम लगभग 7:30 बजे, कोतवाली सितारगंज क्षेत्र के ग्राम सेजनी में पुलिस को सूचना मिली कि निशान सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम सेजनी ने आपसी कहासुनी में सुरजीत सिंह पुत्र धीर सिंह (उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम सेजनी) को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा और जानकारी जुटाई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि निशांत सिंह और सुरजीत सिंह के बीच पानी की मोटर लगाए जाने को लेकर विवाद हुआ था। इस कहासुनी के दौरान, निशांत सिंह ने अपने पास मौजूद हथियार से सुरजीत सिंह पर सीधे फायर कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरजीत सिंह को तुरंत सी.एच.सी. सितारगंज ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या की वारदात के बाद, पुलिस ने आरोपी निशान सिंह की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोठा से बसगर की तरफ जाने वाले रास्ते पर जब एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की गई। पुलिस टीम द्वारा पुनः उसको पकड़ने की कोशिश की गई तो आरोपी ने फिर से फायरिंग की गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही की गई तो आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम निशान सिंह बताया।

एसएसपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी निशांत सिंह पुत्र गोपाल सिंह (उम्र-40 वर्ष, निवासी ग्राम सैजनी, थाना सितारगंज, ऊधमसिंहनगर) का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर का भी मुकदमा है।

About Author