March 15, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

भारी बारिश के चलते सोमवार को दून सहित सभी जिलों के स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

देहरादून: भारी बारिश के चलते सोमवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को रेड अलर्ट जारी किया है। गढ़वाल व कुमाऊं परिक्षेत्र में जगह- जगह भारी आपदा के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। नदी -नाले उफान पर चल रहे हैं। भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अधिकारियों की बैठक लेकर सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड़ पर रहने के आदेश जारी किए हैं।

About Author