पौड़ी : भारी बारिश के मद्देनजर 01 अगस्त यानि गुरुवार को भी पौड़ी जिले के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने कल कक्षा 01 से 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद करने का आदेश जारी किया है। इससे पहले रेड अलर्ट के चलते बुधवार को स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया था।

आदेश के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी अपडेट के तहत 01 अगस्त को देहरादून जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा व कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जनपद के सभी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थ्लों में भूसखलन की संभावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

More Stories
बर्फबारी व बारिश का अलर्ट: 27 जनवरी को स्कूलों में अवकाश
Video: सहस्त्रधारा स्थित कर्लिगार्ड क्षेत्र में अतिवृष्टि होटल ढहा,आधी रात घरों से बाहर निकले लोग
रेड अलर्ट के चलते आज भी स्कूलों में छुट्टी, DM ने जारी किया आदेश