February 19, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

भारी बारिश के चलते पौड़ी जिले के स्कूलों में कल भी रहेगी छुट्टी, देखें DM का आदेश

पौड़ी : भारी बारिश के मद्देनजर 01 अगस्त यानि गुरुवार को भी पौड़ी जिले के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने कल कक्षा 01 से 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद करने का आदेश जारी किया है। इससे पहले रेड अलर्ट के चलते बुधवार को स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया था।


आदेश के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी अपडेट के तहत 01 अगस्त को देहरादून जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा व कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जनपद के सभी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थ्लों में भूसखलन की संभावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

About Author