देहरादून: पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध शराब की तस्करी की संभावना को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
निर्देशों के अनुपालन में सेलाकुई पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों/शराब तस्करो व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया है।
सेलाकुई थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रूटीन चैकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए अलग-अलग स्थानों, क्रमशः लेबर चौक के पास एक सफेद रंग की गाड़ी सुजुकी ब्रेजा संख्या UK07FT -4881 से एक आरोपी विशाल रावत को 10 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग, इंपीरियल ब्लू व्हिस्की तथा सेलाकुई स्थित पुरानी पुलिस चौकी के पास से 01 अन्य शिवम कश्यप को स्कूटी संख्या UK016E-4881 से कुल 02 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत मतदाताओं को लुभाने के लिए उक्त अवैध शराब को तस्करी कर लाना बताया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1- विशाल रावत निवासी हरिपुर, थाना सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 39 वर्ष
2-शिवम कश्यप निवासी तिपरपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र- 27 वर्ष
*पुलिस टीम*
1- थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, थाना सेलाकुई
2- वउनि जितेंद्र कुमार, थाना सेलाकुई
3- हे0का0 महेंद्र सिंह
4- का0 प्रवीन कुमार
5- का0 फरमान अली

More Stories
कोर्ट फीस के नाम पर 3,500 रुपये रिश्वत लेते नायब नाजिर गिरफ्तार
IPS बनने का सपना टूटा, ठगी का रास्ता चुना; पूर्व मुख्य सचिव का बेटा गिरफ्तार
बीएसएफ में तैनात पौड़ी के जवान ने प्रेमिका को जहर देकर मारा, खुद भी जहर खाया