देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही का दौर लगातार जारी है। गढ़वाल में हुए भारी नुकसान के बाद अब देहरादून के विकासनगर स्थित एक गांव में भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण गांव के 10 मकान व सात गौशालाएं पूरी तरह से जमींजोद हो गए हैं। गांव के अन्य लोगों को किसी अन्य जगह शिफ्ट किया गया है। हालांकि मकान गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है।
बुधवार को साफ मौसम होने के चलते लोगों ने थोड़ी सी राहत की सांस ली, लेकिन शाम को लांगा रोड विकासनगर में भूस्खलन की जद में आए जाखण गांव के 10 मकान एक के बाद एक गिर गए। यहां पर रह रहे लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। वहीं सात गौशालाएं भी नीचे गिर गई। तब तक लोग पशुओं को बाहर निकाल चुके थे। अचानक यह प्रलय कैसे आया इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। तमाम अधिकारियों ने गावं का स्थलीय निरीक्षण किया। जिन लोगों के मकान गिरे हैं उन्हें राहत कैंप में ठहराया गया है।

More Stories
देहरादून में आज भी स्कूलों में अवकाश, भारी बारिश के अलर्ट पर प्रशासन का फैसला
भारी बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून में 20 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
भारी वर्षा के अलर्ट के मद्देनजर 19 अगस्त को पौड़ी जनपद के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद