देहरादून: 14 मार्च की भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर गेंदबाज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मसूरी के एक होटल में कुलदीप अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लेंगे। गुरुवार को कुलदीप यादव देहरादून पहुंच चुके हैं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। 13 मार्च को मेहंदी रस्म जबकि 14 मार्च को शादी होगी।
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी के मौके पर उत्तराखंड में क्रिकेट सितारों का जमावड़ा लगने जा रहा है। इस खास समारोह में टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं। शादी में शामिल होने के लिए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, रविन्द्र जड़ेजा सहित कई दिग्गज क्रिकेटर उत्तराखंड पहुंचेंगे।
जानकारी के अनुसार, कुलदीप यादव की शादी समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस आयोजन में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। खिलाड़ियों के आगमन को देखते हुए आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में खास व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बताया जा रहा है कि समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कई अन्य खिलाड़ी और खेल जगत से जुड़े लोग भी शामिल हो सकते हैं। क्रिकेट सितारों के उत्तराखंड आने की खबर से यहां के क्रिकेट प्रेमियों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए उत्साहित हैं।
स्थानीय प्रशासन भी खिलाड़ियों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है। आयोजन स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात किया जाएगा और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
कुलदीप यादव भारतीय टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कई बार टीम को जीत दिलाई है। उनकी शादी के मौके पर देश के नामी क्रिकेटरों का उत्तराखंड पहुंचना इस समारोह को और भी खास बना देगा।
क्रिकेट सितारों की मौजूदगी से यह शादी समारोह खेल प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और इसे एक बड़े सेलिब्रिटी इवेंट के रूप में देखा जा रहा है।

More Stories
राष्ट्रीय मंच पर गूंजा उत्तराखंड पुलिस का नाम, लोकजीत सिंह को स्कॉच अवार्ड का सम्मान
न्यायालयों की सुरक्षा होगी अभेद्य, तैनात होगा आतंक विरोधी दस्ता
चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि तय, इन तिथियों को खुलेंगे धामों के कपाट