देहरादून: विजिलेंस टीम ने सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय मंगलौर जिला हरिद्वार में तैनात क्लर्क को 2100 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।एक व्यक्ति ने विजिलेंस सैक्टर देहरादून शिकायती पत्र दिया कि उसके भाई ने एक प्लाट अपनी बुआ से खरीदा था। जिसके दाखिला खारिज के एवज में सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय मंगलौर जनपद हरिद्वार में नियुक्त लिपिक विनोद कुमार की ओर से रिश्वत की माँग की जा रही हैं।
शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 4/07/2025 को सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय मंगलौर जनपद हरिद्वार में नियुक्त लिपिक विनोद कुमार को शिकायतकर्ता से 2,100 रुपये रूपये की रिश्वत लेते हुये, सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय मंगलौर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।
निदेशक सतर्कता डॉ. वी० मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।
उन्होंने कहा कि यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

More Stories
अवैध खनन की शिकायत पर नप गई पूरी पुलिस चौकी, विडियो हुआ था वायरल
SSP ने बदले थानाध्यक्ष, पदभार संभालने के बाद पहली लिस्ट की जारी
मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, पांच वाहन टकराए, आग लगी, महिला की मौत