April 13, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

कल घर से निकलने से पहले देख लें रुट प्लान, वरना जाम में फंसकर हो सकते हैं परेशान

देहरादून: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देहरादून आ रहे हैं। इसको लेकर पुलिस ने कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। इसलिए जाम से बचने के लिए यातायात प्लान देखकर ही घर से निकलें। 

देहरादून शहर क्षेत्र से सहारनपुर-रूड़की व दिल्ली जाने वाले वाहन शिमला बाइपास तिराहा से नयागंव रोड – धर्मावाला चौक – बेहट होते हुए अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे। इसके अलावा वाहन रिस्पना पुल- जोगीवाला- लालतप्पड़-रायवाला-हरिद्वार होते हुए जा सकते हैं। देहरादून शहर क्षेत्र से छुटमलपुर-बिहारीगढ जाने वाले वाहन शिमला बाइपास तिराहा- नयागांव रोड – धर्मावाला चौक- शाकुंबरी देवी – छुटमलपुर से अपनें गंतव्य के लिए जा सकेंगे।

-दिल्ली-सहारनपुर-छुटमलपुर से देहरादून-मसूरी आने वाले वाहन
ए- छुटमलपुर – बेहट -धर्मावाला चौक -सिंधनिवाला तिराहा -प्रेमनगर से अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे।बी- बडकला अंडरपास से रूडकी-हरिद्वार होते हए अपने गंतव्य भेजा जाएगा।

  • चकराता मार्ग (पांवटा साहिब-विकासनगर-चकराता-सहसपुर) से दिल्ली-सहारनपुर -हरिद्वार-कुमांऊ क्षेत्र जाने वाले वाहन हरबर्टपुर-धर्मावाला चौक- बेहट- छुटमलपुर से दिल्ली- सहारनपुर- हरिद्वार- कुमाऊं जा सकेंगे।
  • चकराता मार्ग (पांवटा साहिब-विकासनगर-चकराता -सहसपुर) से ऋषिकेश-पर्वतीय क्षेत्र अपने निर्धारित रूट से जा सकतें हैं।
  • चकराता मार्ग (पांवटा साहिब-विकासनगर-चकराता-सहसपुर) से ऋषिकेश व पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकतें हैं।
  • पर्वतीय जनपद-कुमाऊं से सहारनपुर जाने वाले वाहन हरिद्वार-रूडकी-से भगवानपुर होकर जा सकेगें।
  • मसूरी-राजपुर रोड- ईसी रोड- घंटाघर से पांवटा साहिब-विकासनगर- सहसपुर- सेलाकुई-प्रेमनगर आदि जाने वाले वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकतें हैं।
  • क्लेमेनटाउन व आइएसबीटी से सहारनपुर जाने वाले वाहन शिमला बाइपास चौक – सेंट ज्यूड्स चौक – मेंहूवाला -नयागांव-धर्मावाला चौक से अपने गंतव्य के लिए जा सकते हैं।
  • क्लेमेनटाउन व आइएसबीटी से प्रेमनगर-सेलाकुई-विकासनगर जाने वाले वाहन शिमला बाइपास-सेंट ज्यूड्स चौक-मेहुंवाला-प्रेमनगर-सेलाकुई-विकासनगर होते हुए जा सकते हैं।
  • पुरकुल-जोहडी गांव कट राजपुर रोड से कैंट रोड की ओर से आने वाले वाहन मसूरी डायवर्जन से दिलाराम से घंटाघर होते हुए जा सकेंगे।
  • सर्किंट हाउस तिराहा से कैंट रोड की ओर से आने वाले वाहन हाथीबडकला होते हुए दिलाराम चौक से जा सकेंगें।
  • कैंट चौक से सीएसडी तिराहा जाने वाले वाहन डाकरा बाजार से एमएच के पास रोड कट से भेजा जाएगा। कैंट से पोस्ट आफिस तिराहा तक वन-वे व्यवस्था रहेगी।
  • बिंदाल कट से सीएसडी तिराहा जाने वाले वाहन किशननगर चौक से कौलागढ़ चौक से कैंट से डाकरा बाजार होते हुए जा सकेंगे।
  • दिलाराम चौक से कैंट जाने वाले वाहन वाया घंटाघर से बिंदाल होते हुए भेजा जाएगा।

यहां रहेंगे डायवर्जन प्वाइंट

  • सेंट ज्यूड्स चौक
  • कारगी चौक
  • चौकी पंडितवाड़ी
  • लालपुल
  • बल्लीवाला अंडरपास
  • सर्किट हाउस तिराहा
  • पुरकुल व जोहड़ी गांव कट
  • कैंट चौक
  • दून स्कूल तिराहा
  • पोस्ट आफिस तिराहा
  • सीएसडी तिराहा
  • एनेक्सी तिराहा
  • आइएसबीटी

यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था

स्थान- जसवंत ग्राउंड गढ़ी कैंट देहरादून

  • आमजन की बसों के लिए रूट प्लान
  • कुमांऊ-हरिद्वार- ऋषिकेश -डोईवाला धर्मपुर-आईएसबीटी से आने वाले बसें रिस्पनापुल-आराघर चौक- क्रास रोड-दर्शनलाल चौक-घंटाघर-बिंदाल पुल – दून स्कूल- आकाश गंगा तिराहा
    बस से उतरने का स्थान- पोस्ट आफिस तिराहा
  • पार्किंग स्थल- ओएनजीसी हेलीपेड ग्राउंड पार्किग स्थल । (निंबुवाला क्षेत्र)
  • चकराता-विकासनगर-सहसपुर-प्रेमनगर क्षेत्र से आने वाले बसों के लिए रुट- प्रेमनगर चौक – बल्लूपुर चौक – बिंदाल पुल – दून स्कूल- आकाश गंगा तिराहा
    बस से उतरने का स्थान- पोस्ट आफिस तिराहा
  • पार्किंग स्थल- ओएनजीसी हेलीपेड ग्राउंड पार्किग स्थल । (निंबुवाला क्षेत्र)

मसूरी-राजपुर क्षेत्र से आने वाले बसें मसूरी डायवर्जन– ग्रेट वैल्यू-दिलाराम– हाथीबडकला–एनेक्सी तिराहा- सीएसडी तिराहा
बस से उतरने का स्थान- सीएसडी तिराहा

पिकअप पाइंट व निर्धारित पार्किंग स्थल- सीएसडी तिराहा
पार्किंग स्थल- चांदमारी ग्राउंड पार्किंग स्थल (निकट सक्रिट हाउस तिराहा)

  • थानो -रायपुर-सहस्त्रधारा रोड से आने वाले बसें सहस्त्रधारा क्रासिंग-सर्वे चौक – दिलाराम – हाथीबडकला – एनेक्सी तिराहा- सीएसडी तिराहा

बस से उतरने का स्थान- सीएसडी तिराहा
पिकअप पाइंट व निर्धारित पार्किंग स्थल- सीएसडी तिराहा

पार्किंग स्थल- चांदमारी ग्राउंड पार्किंग स्थल (निकट सक्रिट हाउस तिराहा)

रुडकी-भगवानपुर- आशारोडी क्षेत्र से आने वालले बसें जोगीवाला-रिस्पना-आराघर- क्रास रोड- सर्वे चौक-दिलाराम चौक -हाथीबडकला – एनेक्सी तिराहा- सीएसडी तिराहा
बस से उतरने का स्थान- सीएसडी तिराहा

पिकअप पाइंट व निर्धारित पार्किंग स्थल- सीएसडी तिराहा
पार्किंग स्थल- बीजापुर फिल्टर प्लांट एमईएस ग्राउंड (निकट सक्रिट हाउस तिराहा)

पार्किंग सुविधा

  • सप्लाई चौकी से आगे चांदमारी ग्राउंड- बस (आमजनों के वाहनों के लिए)
  • ओएनजीसी हेलीपेड ग्राउंड नींबूवाला- बस (आमजनों के वाहनों के लिए)
  • हिमालयन संस्कृति केंद्र नींबूवाला – बस (आमजनों के वाहनों के लिए)
  • आइएचएम कालेज नींबूवाला कैंट – बस (आमजनों के वाहनों के लिए)
  • बीजापुर फिल्टर प्लांट एमईएस ग्राउंड- बस (आमजनों के वाहनों के लिए)
  • दून स्कूल के सामने – बस (आमजनों के वाहनों के लिए)
  • गुरूद्वारा ग्राउंड रेसकोर्स – बस (आमजनों के वाहनों के लिए आरक्षित)
  • गुरूनानक ग्राउंड रेसकोर्स- बस (आमजनों के वाहनों के लिए आरक्षित)
  • बन्नू स्कूल ग्राउंड रेसकोर्स- बस (आमजनों के वाहनों के लिए आरक्षित)
  • रेंजर्स ग्राउंड निकट बुद्धा चौक – बस (आमजनों के वाहनों के लिए आरक्षित)
  • महिन्द्रा ग्राउण्ड निकट जसवंत ग्राउंड कार्यक्रम स्थल – वीआइपी व गणमान्य व्यक्तियों के वाहनों के लिए
  • स्व. हरबंस कपूर कम्यूनिटी हाल (निकट जसवंत ग्राउंड कार्यक्रम स्थल) कार व दुपहिया वाहन (ड्यूटी पर राजकीय व पुलिस स्टाफ के वाहनों के लिए )
  • आर्मी बैरियर निकट तोप चौक- कार व दुपहिया (आमजनों के वाहनों के लिए)
  • गोरखा मिलिट्री इंटर कालेज ग्राउंड (निकट बीजापुर गेस्ट हाउस) कार व दुपहिया (आमजनों के वाहनों के लिए)

About Author