देहरादून: आइएसबीटी फ्लाईओवर पर बाबा फरीद इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी की छात्रा को कुचल दिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक को पकड़ लिया है वहीं बस को सीज कर दिया है। कुछ माह पहले ही सहारनपुर से पढ़ाई करने के लिए देहरादून आई लाइबानो उम्र 21 वर्ष निवासी मानकमऊ सहारनपुर उत्तर प्रदेश टर्नर रोड पर अपनी सहेली के साथ किराए के कमरे में रहती थी।
सोमवार शाम करीब चार बजे वह शिमला बाइपास की तरफ से आ रही थी। फ्लाईओवर से पहले ब्रेकर पर उसने स्कूटी की रफ्तार धीमी की तो पीछे से आ रही निजी बस ने लाइबानो के ऊपर बस चढ़ा दी। लाइबानो स्कूटी सहित बस के नीचे आ गए, जिसके कारण उसके सिर व पेट में गंभीर चोटें आई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई। निजी वाहन से उसे दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस के नीचे फंसी स्कूटी को भी बड़ी मशक्कत से बाहर निकालकर ई-रिक्शा से चौकी ले जाया गया।

More Stories
मोहब्बेवाला में फिर बड़ा हादसा, कार के ऊपर पलटा ट्रक, दोनों वाहनों में लगी आग
हिमाचल रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 से अधिक यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी
बुंखाल मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, 02 की मौत, 04 घायल