अपराध

ISBT चौकी प्रभारी रिश्वत प्रकरण में अब पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक पर गिरी गाज, हटाया

देहरादून: आईएसबीटी चौकी प्रभारी के रिश्वत प्रकरण में पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पर भी गाज गिर गई है। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने मामले को गम्भीर मानते हुए प्रभारी निरीक्षक को हटाने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि अपराध बहुत ही गंभीर प्रकृति का है, ऐसे में कार्रवाई की जानी चाहिए। आईजी के निर्देश के बाद एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पतेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरिओम चौहान को पुलिस कार्यालय स्थानांतरित कर दिया गया है।

बुधवार को विजिलेंस ने ट्रेप लगाकर पटेलनगर कोतवाली के चौकी प्रभारी आइएसबीटी देवेश खुगशाल को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। चौकी प्रभारी जमीन संबंधी एक मामले में कुछ लोगों को गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर करने जेल भेजने व जांच के नाम हटाने को लेकर पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित ने इस मामले में विजिलेंस में शिकायत की, जिसके बाद चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button