January 28, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

रोजगार समाचार

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने के लिए युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से उत्तराखंड पुलिस में उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) के 221 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 65, उप निरीक्षक अभिसूचना (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) 43, गुल्मनायक (पुरुष), पीएसी व आईआरबी के 89 रिक्त पदों और अग्निशमन ‌द्वितीय अधिकारी 24 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू की है। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व अभिसूचना पदों पर आयु सीमा 21 से 28 वर्ष होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

देहरादून: राज्य की यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क हादसों की रोकथाम के लिए यातायात निदेशालय  की ओर से यातायात वालंटियर योजना शुरू करने जा रहा है। जिसके अन्तर्गत 18 वर्ष…