September 16, 2025

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

ऋषिकेश के निकट यात्रियों से भरी बस पलटी, कई यात्री हुए घायल, टिहरी जा रही थी बस

ऋषिकेश: ऋषिकेश स्थित भद्रकाली से तीन किलोमीटर आगे यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में 13 लोग घायल हो गए। एक घायल की स्थिति गंभीर होने पर उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बस चालक शराब के नशे में वाहन चलाने की बात सामने आ रही। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

शनिवार सुबह एक बस ऋषिकेश से लमगांव टिहरी गढ़वाल के लिए रवाना हुई थी। गंगोत्री राजमार्ग पर भद्रकाली से करीब तीन किलोमीटर आगे अचानक चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस लहराते हुए सड़क के किनारे ही पलट गई। सड़क किनारे क्रैश बैरियर लगा होने के कारण बस खाई में जाने से बच गई। बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तथा पीएसडीआरएफ ने किसी तरह बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला।

यह हुए घायल

1. हिम्मत सिंह रावत (60 वर्ष) निवासी बौंसाडी लमगांव टिहरी गढ़वाल

2. पूरन सिंह (47 वर्ष) पुत्र विद्या सिंह निवासी न्यूसाड़ी धौंतरी उत्तरकाशी

3. चंद्र मोहन (40 वर्ष) पुत्र बचन सिंह निवासी लमगांव टिहरी गढ़वाल

4. युद्ध वीर (23 वर्ष) पुत्र प्यार सिंह निवासी धौंतरी उत्तरकाशी

5. दरमियां सिंह (30 वर्ष) पुत्र प्यार सिंह निवासी धौंतरी उत्तरकाशी

6. मुकेश असवाल (30 वर्ष) पुत्र भूरा सिंह असवाल निवासी लमगांव टिहरी गढ़वाल व हाल निवासी लोनी गाजियाबाद

7. कृष्णा देवी (32 वर्ष) पुत्र दिग्विजय सिंह निवासी ढालवाला मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल

8. साक्षी (20 वर्ष) पुत्री कमल सिंह निवासी श्यामपुर हरिद्वार

9. सचिन चौहान (28 वर्ष) पुत्र बर्फ सिंह चौहान निवासी लमगांव टिहरी गढ़वाल

10. दीपिका मिश्रवण (22 वर्ष) पुत्री हेम सिंह मिश्रवान निवासी खेतगांव लमगांव टिहरी गढ़वाल

11. अंकित बिष्ट (22 वर्ष) पुत्र कृपाल सिंह निवासी रैका लमगांव

12 सुषमा देवी (30 वर्ष) पत्नी दरब्यान सिंह निवासी धौंतरी उत्तरकाशी

13 कोठ्यारी देवी (50 वर्ष) पत्नी कमल सिंह बिष्ट निवासी गाजी वाली श्यामपुर हरिद्वार

About Author