टिहरी। विभिन्न जगहों से भारत दर्शन यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों की बस टिहरी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तीव्र मोड़ पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 04 महिलाओं समेत 05 की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। घायलों को आसपास अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा है कि बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे।
सोमवार सुबह टिहरी के नरेंद्रनगर विकासखंड में कुंजापुरी मंदिर के पास भारत दर्शन की यात्रा पर आई यात्रियों के बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में विभिन्न राज्यों के 30 से अधिक यात्री बैठे थे। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ पहले ही मंदिर मार्ग पर एक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण बस करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कुल 05 यात्रियों की मौत हो गई है। जिसमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।

More Stories
खाना खाने के बाद धूमने निकले DIT के दो छात्र, बुलेट पेड़ से टकराने से गई दोनों की जान
मोहब्बेवाला में फिर बड़ा हादसा, कार के ऊपर पलटा ट्रक, दोनों वाहनों में लगी आग
हिमाचल रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 से अधिक यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी