अपराध

रिलायंस ज्वैल्स डकैती में शामिल बदमाशों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित, गिरफ्तार के लिए दून पुलिस के दिल्ली में ताबड़तोड़ छापे

देहरादून: देहरादून में रिलायंस ज्वेल्स में 14 करोड़ की डकैती के बदमाश हत्या, डकैती, अपहरण जैसे संगीन अपराधों में वांछित चल रहे हैं। डकैती में शामिल दो बदमाशों की दून पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने दोनों बदमाशों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों ने जून 2023 में सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस ज्वेलस शोरूम में हुई डकैती की घटना में भी चल रहे हैं वांछित हैं।

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने बताया कि नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलर्स में हुई डकैती की घटना में दो बदमाशों की पहचान हो चुकी है। दोनों बदमाश डकैती करने के लिए देहरादून आए थे। बदमाशों की पहचान प्रिंस कुमार निवासी ग्राम पानापुर दिलावरपुर, थाना बिद्दूपुर जिला वैशाली बिहार तथा विक्रम कुशवाहा निवासी ग्राम पानापुर , दिलावरपुर जिला वैशाली, बिहार के रूप में हुई है। दोनों वांछित एक ही गांव के हैं। पुलिस ने जब उनके निवास पर दबिश दी वह घर से फरार मिले। ऐसे में पुलिस महानिदेशक की ओर से दोनों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि डकैती की घटना में शामिल बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। घटना में शामिल जिन दो बदमाशाें की पहचान हुई है वह बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध अन्य प्रान्तों में संगीन अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। प्रिंस के विरुद्ध जून 2020 में अपने साथियों के साथ मिलकर अपने गांव दिलावरपुर गोवर्धन की मुखिया पूनम देवी के पति लव कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या करने के संबंध में थाना बिदुपुर, जिला वैशाली में हत्या का मुकदमा दर्ज है।

वहीं विक्रम कुशवाहा पर थाना सदर हाजीपुर जिला वैशाली में हथियारों के दम पर सुबोध पासवान नाम के व्यक्ति का अपरहण करने तथा उसे बचाने आए ग्रामीणों पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा दोनों बदमाशों का नाम 14 जून 2023 को सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस ज्वेलस शोरूम में हुई 14 करोड़ की डकैती में सामने आया है।

इनामी बदमाशों के ठिकानों पर पुलिस ने दी दबिश

डकैती के दो इनामी बदमाशों पर इनाम घोषित होने के बाद दून पुलिस ने दोनों बदमाशों के ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है। गुरुवार को दून पुलिस को सूचना मिली कि प्रिंस कुमार व विक्रम कुशवाहा का सेक्टर 24 रोहिणी दिल्ली में एक फ्लैट है। दोनों फ्लैट में छिपे हो सकते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फ्लैट में दबिश दी। इस दौरान फ्लैट पर बदमाश तो नहीं मिले, लेकिन पुलिस को उनके ठिकाने से घटना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button