March 14, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

उत्तराखंड में सब इंस्पेक्टर सीधी भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, मुख्यमंत्री ने दिए दिशा निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुलनायक एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी की सीधी भर्ती के लिए शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 30 जून, 2024 को प्रस्तावित की गई थी।

वर्तमान में हो रही अधिक गर्मी के कारण अभ्यर्थियों की ओर से परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए भर्ती के लिए शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा को दो सितंबर, 2024 से कराए जाने के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित है।

About Author