नैनीताल: हाईकोर्ट ने कॉर्बेट पार्क में अवैध पेड़ कटान और निर्माण मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत समेत कुछ आईएफएस व अन्य अधिकारियों की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। कॉर्बेट पार्क में अवैध पेड़ कटान व निर्माण के बहुचर्चित मामले में याचिकाकर्ता अनु पंत ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले में पूर्व आईएफएस किशन चंद जेल जा चुके हैं और अब पूर्व वन मंत्री सहित कई अफसरों पर गाज गिर सकती है।
मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायाधीश आलोक वर्मा की खंडपीठ ने यह फैसला दिया। इस बहुचर्चित मामले में याचिकाकर्ता अनु पंत ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर सीबीआई जांच की मांग की थी। अभी इस मामले की विजिलेंस जांच कर रही है । इस मामले में पूर्व आईएफएस किशन चंद जेल जा चुके हैं। हाल ही में विजिलेंस ने पूर्व मंत्री हरक के प्रतिष्ठान से दो जेनरेटर बरामद किये थे। याचिकाकर्ता अनु पंत के अधिवक्ता अभिजय नेगी ने बताया कि इस मामले में हाईकोर्ट पूर्व मंत्री व आइएफएस अधिकारियों पर कार्रवाई करने को लेकर मुख्य सचिव से जवाब तलब कर रही थी, लेकिन जांच धीमी होने के कारण अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी।

More Stories
भाजपा पार्षद के घर चोरी में शामिल एक गिरफ्तार, पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
सिरफिरे ने 300 रुपये के लिए किए तीन मर्डर, हत्याकांड को अंजाम देने वाला गिरफ्तार
कुमाऊं दौरे पर UPCL के MD पीसी ध्यानी, उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए