September 20, 2024

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

हादसा: पौड़ी के खांड्यूसैंण में मैक्स लोडर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक घायल पौड़ी, नशे में वाहन चला रहा था चालक

Spread the love

पौड़ी: देवप्रयाग राजमार्ग पर खांड्यूसैंण कस्बे के पास एक मैक्स लोडर की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक अन्य घायल हो गया। घायल को 108 एम्बुलेंस के मदद से अस्पताल पहुंचे। मृतकों की पहचान प्रशांत कुकरेती निवासी रामलीला मैदान पौड़ी, माेहित शर्मा निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

जबकि बैंज्वाड़ी पौड़ी निवासी हिमांशु नेगी बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।आरोप है कि पुलिस काफी देर से घटनास्थल पर पहुंची जिसके कारण मैक्स लोडर के नीचे दबने से युवकों की मौत हो गई। यदि समय पर उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया होता तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।

कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया कि एक मृतक के परिजन की तहरीर पर यूटिलिटी चालक समेंद्र सिंह के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाए जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मेडिकल जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि भी हुई है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

About Author