पौड़ी: स्कूली बच्चों के लेकर जा रहा एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 06 छात्रों सहित चालक व एक अन्य को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी में दाखिल किया गया है। कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
शुक्रवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूली छात्रों को लेकर जा रहा वाहन (ओमनी) पौड़ी के निकट भिलाई मल्ली में दुर्घटना ग्रस्त हो गया। वाहन में 06 स्कूली छात्र भी बैठे थे। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। रेस्क्यू के बाद सभी 08 घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, एडीएम अनिल गर्ब्याल, एसडीमम सदर दीपक रामचंद्र सेठ सहित अन्य कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
घायलों की पहचान चालक अनिल कुमार व विजय सिंह दोनों निवासी भिलाई मल्ली के अलावा स्कूली बच्चे अनमोल उम्र 8 वर्ष, अनिल उम्र 05 वर्ष, आदतियी उम्र 04 वर्ष, अखिल उम्र 04 वर्ष, दिव्यांशी उम्र 06 वर्ष, वंशिका उम्र 04 वर्ष व अनुज उम्र 08 वर्ष के रूप में हुई है।

More Stories
देहरादून-डोईवाला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, तीन घायल
दुखद: बहन के साथ पैदल जा रही ग्राफिक एरा की बीटेक की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत