March 22, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

Traffic jaam

Traffic jaam

‘चार साल बेमिसाल’ पर परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम, शहर का यातायात रहेगा डाइवर्ट

देहरादून: परेड़ ग्राउंड देहरादून में आयोजित सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। मसूरी व राजपुर रोड से आनें वाले वाहन मसूरी डायर्वजन से ग्रेट वेल्यू, बहल चौक से सर्वे चौक कानवेन्ट तिराहा पर ड्राप कर बन्नु स्कुल पार्किंग में खड़े होंगे। पिकअप प्वांइट आईआरडीटी नियर सर्वे चौक रहेगा।

विकासनगर व चकराता से आने वाले वाहन बल्लुपूर चौक से किशननगर चौक, बिन्दाल से घंटाघर, दर्शनलाल चौक से लेन्सडाउन चौक पर ड्राप कर बन्नु स्कुल पार्किंग पार्क होंगे।पिकअप प्वांइट कनक चौक रहेगा। रूडकी व आईएसबीटी से आने वाले वाहन आईएसबीटी से कारगी चौक, पुरानी बाईपास चौकी से धर्मपुर, बुद्वा चौक पर ड्राप कर रेसकोर्स पार्किंग स्थल पर पार्क होंगे। पिकअप प्वांइट बुद्वा चौक रहेगा। रायपुर से आने वाले वाहन चूना भट्टा से आईआरडीटी नियर सर्वे चौक पर ड्राप कर ईसी रोड से बन्नु स्कूल में पार्किंग में पार्क होंगे। पिकअप प्वांइट आईआरडीटी नियर सर्वे चौक रहेगा।

डोईवाला से आने वाले वाहन रिस्पना-धर्मपुर-सीएमआई- बुद्वा चौक से लैंसडौन चौक पर वन साईड पार्किंग होंगे।
पिकअप प्वांइट लैंसीडोन चौक रहेगा। रायपुर व सहस्त्रधारा रोड से आने वाले वाहन सहस्त्रधारा क्रासिंग- सर्वे चौक-कान्वेंट तिराहा पर ड्राप कर रेसकार्स बन्नु स्कुल पार्किंग होंगे। पिकअप प्वांइट कान्वेंट तिराहा रहेगा।

विक्रमों के लिए डायवर्ट व्यवस्था

  • 02 नम्बर रूट (रायपुर रूट) के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जाएंगे।
  • 03 नम्बर रूट(धर्मपुर रूट) के सभी विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एमकेपी चौक की ओर से भेजे जाएंगे।
  • 05 नम्बर रूट (आईएसबीटी रूट) व 08 नम्बर रूट (कांवली रूट) के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
  • प्रेमनगर रुट के समस्त विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।
  • राजपुर रुट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुए बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड़ पर भेजे जाएंगे।

सिटी बसों के लिए डायवर्ट व्यवस्था

  • आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी।
  • रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर को ओर वापस भेजी जाएंगी।
  • रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से सहसधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जाएंगी।

बसों के लिए पार्किंग स्थल

  • गुरूद्वारा ग्राउण्ड रेसकोर्स
  • रेंजर्स ग्राउण्ड
  • गुरूनानक स्कूल ग्राउण्ड

कार व दूपहिया वाहनों के पार्किंग स्थल

  • रेंजर्स ग्राउण्ड
  • काबुल हाऊस
  • खेल मैदान परेड ग्राउण्ड
  • कनक चौक पर मल्टी लेवल पार्किग
  • डुंगा हाऊस
  • श्रीनिवास वैडिंग प्वांइट
  • मंगला देवी स्कूल पार्किंग
  • खेल मैदान परेड ग्राउण्ड के रेम्प पर

बैरियर व्यवस्था
परेड ग्राउंड के चारों ओर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए आउटर व इनर 9 बैरियर व्यवस्था की जाएगी।

आउटर बैरियर प्वाईंट

  • ईसी रोड सर्वे चौक
  • मनोज क्लिनिक
  • बुद्धा चौक
  • दर्शनलाल चौक
  • ओरिएण्ट चौक
  • पैसिफिक तिराहा

इनर बैरियर प्वाईंट

  • रोजगार तिराहा,
  • कनक चौक
  • डूंगा हाऊस
  • लैन्सडाऊन चौक
  • कान्वेन्ट तिराहा

About Author