देहरादून: देहरादून से मुरादाबाद जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ है।
मुरादाबाद के कांठ इलाके में सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर खाई में जा गिरी।जोरदार आवाज आने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब हादसे का पता चला। हरिद्वार हाईवे पर हुए हादसे में तीन महिलाओं समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार परिवार मुरादाबाद के मुगलपुरा में अपने रिश्तेदार के यहां मिलने आ रहे थे। जान गंवाने वालों की पहचान संगीता रस्तोगी, आशिका रस्तोगी (19), यश रस्तोगी (26), आरती रस्तोगी (45) तौर पर हुई है। वह देहरादून के थाना तिलक रोड के मकान नंबर 13 जी मोहल्ला डांडीपुर के रहने वाले थे। घायलों में वाहन चला रहे अतुल रस्तोगी पुत्र दिलीप रस्तोगी व उसकी बहन मानवी रस्तोगी शामिल हैं।

More Stories
खाना खाने के बाद धूमने निकले DIT के दो छात्र, बुलेट पेड़ से टकराने से गई दोनों की जान
मोहब्बेवाला में फिर बड़ा हादसा, कार के ऊपर पलटा ट्रक, दोनों वाहनों में लगी आग
हिमाचल रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 से अधिक यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी