देहरादून: पुणे में आयोजित योनेक्स सनराइजर वीवी नाटू मेमोरियल आल इंडिया सीनियर रैंकिग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के लाल हर्षवर्धन कोठारी ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
हर्षवर्धन ने 2016 में सिर्फ 13 वर्ष की उम्र में बैडमिंटन की दुनिया में कदम रखा और तभी से उनकी यात्रा में लगन और मेहनत की कोई कमी नहीं रही। उनके इस सफर में उनके दिवंगत पिता का अहम योगदान था, जिन्होंने हमेशा उनके सपनों को साकार करने में पूरी तरह से समर्थन किया। 2021 में अपने पिता को खोने के बाद भी हर्षवर्धन और उनके परिवार ने अपने उद्देश्य को बनाए रखा और हर्षवर्धन की काबिलियत में विश्वास नहीं खोया।
उनकी कड़ी मेहनत का फल 2024 में मिला जब उन्होंने कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। इसके अलावा हर्षवर्धन अब तक दुनिया भर में 10 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भी खेल चुका है। वर्तमान में हर्षवर्धन की राज्य रैंकिंग नंबर दो है जबकि ऑल इंडिया रैंकिंग नंबर 10 है। हर्षवर्धन मौजूदा समय में बंगलुरू में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

More Stories
उत्तरांचल प्रेस क्लब का क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, SSP ने चौका मारकर किया टूर्नामेंट का उद्घाटन
उत्तराखंड पुलिस की टीम ने हैदराबाद में बचाया धमाल, झटके छह मैडल, डीजीपी ने की घोषणा
व्यस्त जीवनशैली में स्वस्थ रहने के लिए थोड़ा समय खेलों को भी दें