देहरादून: पर्यटन क्षेत्रों में पर्यटकों की गुंडागर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही। मसूरी घूमने के लिए कुछ पर्यटकों ने पहले छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। जब छात्राओं के परिजनों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया पर्यटकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति के हाथ व पैर पर गहरे घाव हुए हैं। पुलिस ने दो पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार हैं। आरोपी पंजाब के जालंधर शहर के बताएं जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार शनिवार को चार पर्यटक कैंपटी क्षेत्र में घूम रहे थे। वह तीन छात्राओं का लगातार पीछा कर रहे थे। इसकी भनक जब छात्राओं के परिजनों को मिली तो उन्होंने विरोध करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के पास ले जाने लगे। रास्ते में एक आरोपी ने जेब से कुछ नुकीली वस्तु निकाली और स्थानीय लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में दो व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गए। मौके का फायदा उठाकर दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया। फरार हुए आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करन व मनीष दोनों निवासी साकुड जालंधर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मसूरी कोतवाली में गंभीर चोट पहुंचाने व छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

More Stories
BIG BREAKING…दून में मुठभेड़, बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को लगी गोली
अय्याशी के अड्डे बने होमस्टे पर चला प्रशासन का डंडा, 17 के लाइसेंस निरस्त
बिल्डर की गुंडागर्दी का डीएम ने लिया संज्ञान, गुंडा एक्ट में बुक, जिलाबदर की तैयारी