देहरादून: पुलिस विभाग से बड़ी खबर आ रही है। 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड व शासन को भेजा। इस्तीफे का कारण उन्होंने निजी बताया।
इस्तीफे में उन्होंने इसे 10 सितंबर 2025 से प्रभावी करने का अनुरोध किया है। रचिता जुयाल वर्तमान में एसपी विजिलेंस, देहरादून के पद पर तैनात हैं और उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। कुछ समय पहले वह डेपुटेशन पर गई थी लेकिन कुछ समय बाद ही वापस उत्तराखंड आ गई।

More Stories
कैबिनेट में 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 05 मेडिकल कॉलेज के इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा
नंदा की चौकी पुल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, PWD के अधिशासी अभियंता निलंबित
चिकित्सा शिक्षा विभाग में फेरबदल, डा. सयाना बने चिकित्सा शिक्षा निदेशक