April 16, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

SSP दून बनें असहाय बुजुर्ग महिला का सहारा, तत्काल दिलाया न्याय

देहरादून: किराएदार से परेशान 85 वर्षीय बुजुर्ग असहाय महिला न्याय की उम्मीद लेकर एसएसपी अजय सिंह के पास पहुंची। एसएसपी बुजुर्ग महिला का सहारा बनें और तत्काल न्याय दिलाया।

गुरुवार को 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्रवीन इलियास निवासी शिमला बाइपास पटेलनगर शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। चलने फिरने में असहाय बुजुर्ग महिला एसएसपी तक नहीं पहुंच पाई तो एसएसपी खुद उठकर कार्यालय से नीचे उतरे और बुजुर्ग महिला से समस्या पूछी। बुजुर्ग ने बताया कि तीन माह पूर्व उन्होंने अब्दुर्रहमान नाम के व्यक्ति को अपने घर पर किराए पर रखा था। व्यक्ति ने किराए पर आने के बाद से ही न तो उन्हें कोई किराया दिया जा रहा है और ना ही उनके मकान को खाली किया जा रहा है। उनके घर पर कोई अन्य सदस्य न होने के कारण व्यक्ति लगातार उन्हें किराये के लिये परेशान कर रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को बुजुर्ग महिला की हर संभव मदद के निर्देश दिए। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के किराएदार अब्दुर्रहमान को थाने बुलाया और बुजुर्ग महिला का किराया देने व मकान को खाली करने के संबंध में कहा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई। वार्ता के दौरान किराएदार अब्दुर्रहमान ने मकान को खाली करने के लिए अपनी सहमति जताते हुए बुजुर्ग महिला के मकान को खाली किया गया।

About Author