देश विदेश

वरिष्ठ IPS अधिकारी केवल खुराना का निधन, अस्पताल में तोड़ा दम

देहरादून: उत्तराखंड कैडर के 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और सोमवार तड़के उन्होंने मैक्स अस्पताल दिल्ली में अंतिम सांस ली।
केवल खुराना अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के लिए जाने जाते थे। उनके असमय निधन से परिवारजनों, उत्तराखंड पुलिस महकमे, उनके सहयोगियों, दोस्तों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर पुलिस आफिसर्स कॉलोनी किशननगर लाया जाएगा।

आईपीएस केवल खुराना कई जिलों में एसपी, एसएसपी, निदेशक यातायात और डीजी होमगार्ड में तैनात रहे। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बाखूबी निभाई। मौजूदा समय मे वह आईजी ट्रेनिंग थे, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह उपचाराधीन थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button