पौड़ी: पौड़ी जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। तीन दिन पहले बस हादसे में 06 लोगो की जान चली गई थी अब नैनीडांडा विकासखंड के अंतर्गत खलियोंडंडा मोटरमार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमे 02 लोगों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है दिल्ली से एक परिवार कार बुक करवाकर खलियोंडंडा आया था। बुधवार को कार चालक किशोर कुमार निवासी बुराड़ी दिल्ली वापस लौट रहा था। रास्ते में ग्राम मैरा निवासी रमेशलाल व प्रदीप निवासी ग्राम सिमतन्डा भी बैठ गए। कुछ ही दूरी में कार तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसके कारण चालक घायल हो गया जबकि कार सवार ग्रामीणों की मौत हो गई।

More Stories
टिहरी में दुखद हादसा, पिकअप खाई में गिरने से 08 की मौत, रेस्क्यू जारी
रुद्रप्रयाग में हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
मसूरी रोड पर हादसा, SDRF ने दो को सुरक्षित निकाला, एक चट्टान में फंसा, रेस्क्यू जारी