अपराध

स्मैक तस्करी में पकड़े युवक को जेल के बजाए भेजा नशामुक्ति केंद्र, परिजन बोले थैंक्स दून पुलिस

देहरादून: नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वहीं नशे के आदि युवकों को सुधार के लिए नशामुक्ति केंद्र भेज रही है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि रविवार रात को राजपुर थाना पुलिस ने धोरणपुल के पास से नशा तस्कर शुभम चौथान उर्फ पिंकू निवासी डीएल रोड, डालनवाला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 12.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को सहारनपुर व बिजनौर से खरीद कर देहरादून में अपने ग्राहकों व अलग-अलग जगह डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है। स्मैक को वह डीएल रोड के ही रहने वाले राहुल नाम के युवक से खरीद कर लाता है। थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट ने राहुल की तलाश शुरू की। मसूरी डायवर्जन पर उसे पकड़ लिया, जोकि काफी नशे में था। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह नशे का आदी है तथा पूर्व में भी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रहा और कुछ माह पूर्व ही नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया था। पुलिस ने युवक के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसके परिजनों से संपर्क कर उसे नशा मुक्ति केंद्र में भेजने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button