अपराध

वायरल वीडियो का SSP ने लिया संज्ञान, दबंगई दिखाने वाले हुए गिरफ्तार

देहरादून: सरेराह दबंगई दिखाने वाले तीन दबंगो को दून पुलिस ने कुछ ही घण्टों में गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें तीन युवक एक व्यक्ति को बुरी तरह से लात घूंसों से पीट रहे हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसएसपी अजय सिंह ने खुद घटना का संज्ञान लेते हुए शहर कोतवाली चंद्रभान अधिकारी को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस ने प्रसारित हो रहे वीडियो में दिख रहे आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके आटो को सीज कर दिया हैं। आरोपियों की पहचान पिन्दर सिंह निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, करण सिंह निवासी फुटबाल मोहल्ला व प्रशांत निवासी 116 ईदगाह मंडी कैंट के रूप में हुई है।
पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपी अपने आटो से जा रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार ने आटो को हल्की टक्कर मार दी। एक्सी बात से गुस्साए तीनों आरोपियों ने बाइक सवार को बुरी तरह से पीट दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button