अपराध

STF की नेपाल बॉर्डर पर स्ट्राइक, 11 साल से फरार तस्कर को किया गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नेपाल बॉर्डर पर स्ट्राइक करते हुए 11 साल से फरार 50 हजार की इनामी अपराधी को पकड़कर ले आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 12 दिसम्बर 2013 को थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल में आरोपी प्रदीप पुत्र सुखीराम निवासी जींद हरियाणा व रवीन्द्र सिंह पुत्र बादल सिंह निवासी महिपालपुर थाना वसन्तकुंज दिल्ली को 6.610 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था ।

गिरफ्तार आरोपी।

जमानत पर छूटने के बाद रविन्द्र दुबारा कभी न्यायालय में पेश नहीं हुआ, जिस पर उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय ने वर्ष 2013 में गिरफ्तारी का आदेश जारी किया था । इस मामले में रविन्द्र के साथी प्रदीप को न्यायालय ने 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनायी जा चुकी है। फरार चल रहे रविन्द्र की गिरफ्तारी के लिए जनपद स्तर व रेंज स्तर पर काफी प्रयास किए गये परंतु आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र ने 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।

एसटीएफ की टीम के निरीक्षक अबुल कलाम के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी रविन्द्र के बारे में मैनुवली सूचनायें एकत्रित की, जिससे जानकारी मिली की फरार आरोपी रविन्द्र ने कस्बा परवाणीपुर जिला बिरगंज नेपाल में अपना मकान बना लिया है और वहीं से ही ड्रग्स की सप्लाई उत्तर प्रदेश के कानपुर, आगरा, उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर व दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों मे कर रहा है। उसके परिवार के बारे में पता चला की उसने अपना एक और मकान जिला मोतीहारी, बिहार में बना रखा है। जिस पर एसटीएफ की टीम पिछले कई हफ्तों से कस्बा मोतीहारी मे भेष बदल कर रहकर उसके परिवार से मिलने जुलने वालों की रैकी की गई, जिसके फलस्वरूप रविन्द्र की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त हुई है। पूछताछ में जानकारी मिली की रविन्द्र ने अपना काफी बडा ड्रग नेटवर्क तैयार कर लिया था जिसके माध्यम से वह उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली मे चरस सप्लाई कर रहा था। एसटीएफ ने पूछताछ मे कई ड्रग तस्करों के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की है जिस पर आगे कार्यवाही की जायेगी।

गिरफ्तारी पुलिस टीमः-

  1. निरीक्षक अबुल कलाम
  2. उ0नि0 यादविंदर सिंह बाजवा
  3. उ0नि0 विध्या दत्त जोशी
  4. उ0नि0 कृपाल सिंह, थाना काठगोदम
  5. अ0उ0नि0 संजय मेहरोत्रा
  6. हे0का0 संजय कुमार
  7. हे0का0 महेन्द्र नेगी
  8. का0 मोहन असवाल
  9. का0 गोविन्द बल्लभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button