अपराध

किशोर को पीटने वाले दारोगा पर गिरेगी गाज, शासन ने दिए कार्रवाई के निर्देश

देहरादून: दशहरे मेले में परेड ग्राउंड के बाहर दुकान लगाने पर किशोर की पिटाई करने के मामले में दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में शासन ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। भूपेंद्र कुमार लक्ष्मी निवासी नेहरू कालोनी ने 16 अक्टूबर 2024 को शासन पत्र लिखकर अवगत कराया कि देहरादून के परेड ग्राउंड के बाहर दशहरे मेले में दुकान लगा रहे गरीब किशोर को डालनवाला कोतवाली में तैनात दारोगा ने बर्बरतापूर्वक पीटने व दुकान के सामान को फेंकने का मामला संज्ञान में आया है।

इस मामले में उप सचिव उत्तराखंड शासन अखिलेश मिश्रा ने पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड पुलिस को पत्र लिखा है कि प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करते हुए शासन को अवगत कराया जाए। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग ने भी किशोर की पिटाई के मामले को गंभीरता से लिया है। बताया कि किशोर की पिटाई के मामले में सीओ डालनवाला कोतवाली से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में शिकायत की प्रति एसएसपी को भेजकर चार फरवरी 2025 तक आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button