राजनीति

निकाय चुनाव: आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी, कई सीटों पर बदले समीकरण

देहरादून: नगर निकायों में मेयर व पालिका अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्षों पदों के लिए शासन ने आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा नगर निगम में जारी आरक्षण में बदलाव किया गया है। वहीं हल्द्वानी नगर निगम में मेयर सीट सामान्य हुई है।अल्मोड़ा नगर निगम में मेयर सीट ओबीसी तो श्रीनगर में मेयर की सीट महिला आरक्षित की गई है। दूसरी ओर राज्य निर्वाचन आयोग ने शाम पांच बजे प्रेस कांफ्रेंस रखी है। ऐसे में नगर निकाय का चुनाव कार्यक्रम आज ही जारी हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button