देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी राजीव जैन के घर पर पर्वतन निदेशालय (ईडी) ने छापे मारे हैं। मंगलवार सुबह ही ईडी की टीम उनके ब्राह्मनवाला स्थित रोचिपुरा निवास पर पहुंची। करीब 15 वाहनों के साथ पहुंची टीम ने राजीव जैन सहित उनके करीबी व कुछ अन्य घरों पर छापे मारे हैं।
राजीव जैन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में सलाहकार थे। मौजूदा समय मे राजीव जैन का शहर में प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार है। बताया जा रहा है राजीव जैन के दिल्ली में भी दो घर हैं वहाँ भी ईडी की छापेमारी चल रही है। ईडी ने अब तक बड़ी संख्या में ज़मीनों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। उनके खिलाफ धन शोधन के तहत कार्रवाई हो सकती है।

More Stories
सहसपुर में भाजपा नेता की हत्या के बाद तनाव, घरों पर चला बुल्डोजर, आगजनी, वीडियो
अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर IG गढ़वाल सख्त, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश
पालीटेक्निक कालेज में मारपीट करने वाला एक और पुलिसकर्मी निलंबित